मेरी प्यारी मौसी
मेरी प्यारी मौसी
लगती मुझे बिलकुल मेरी माँ जैसी।
अपनी ज़िन्दगी की उलझनों के बीच भी,
मेरे हिस्से का स्नेह कभी ना भूली ,
मेरी प्यारी मौसी।
जो बातें कभी कभार माँ समझ नहीं पायी ,
पापा को बता नहीं पायी ,
और भाई सुन ना पाया ;
आप थी मेरे पास खड़ी ,
सुनने मुझे हर घड़ी
मेरी प्यारी मौसी।
हाँ कभी कभार हो जाती हूँ मैं मशरूफ़ ,
एक कॉल तक करना जाती हूँ भूल ,
पर कृपा कर यह ज़रूर समझना ....
मैं फ़ोन से कॉल ,
और ज़िन्दगी के झोल में ,
खुद को भूल सकती हूँ ,
पर आपके बेशुमार प्यार, स्नेह व ध्यान
का भान,
कैसे भूल सकती हूँ ??!!!
आपके जन्मदिन और साल के हर दिन ....
आपकी हर कामना कामिल हो ,
आप हर ख़ुशी में शामिल हो।
आपके हर दुःख व तकलीफ़ का निवारक हो,
आपको जन्मदिन मुबारक हो !!
Good👍
ReplyDeleteThank you Dheeraj!!
DeletePerfect and cute lines! good going
ReplyDeleteThank you for appreciation!! 😄
DeleteThe lines indicate that you have a deep affection with your aunt.....Very Nice 😊
ReplyDeleteYes, you're right Yashi...
DeleteMy masi is literally my maa jaisi...😅
Thank you for your appreciation!!😄❤
Nice
ReplyDeleteKeep it up
Thank you for the motivation Samad!! 😊😄
DeleteVery nice 👌👌
ReplyDeleteThank you for appreciation!!☺
Delete